जरुरी जानकारी | अप्रैल-जून में उर्वरकों की बिक्री 83 प्रतिशत बढ़कर 111.61 लाख टन रही: सरकार

नयी दिल्ली, तीन जुलाई कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में ‘लॉकडाउन’ लागू किये जाने के बावजूद भी अप्रैल से जून की तिमाही में उर्वरकों की बिक्री 83 प्रतिशत बढ़कर 111.61 लाख टन हो गयी। सरकार ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अप्रैल-जून 2020 के दौरान, किसानों को उर्वरकों की बिक्री का पीओएस (बिक्री का बिंदु) 111.61 लाख टन था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 61.05 लाख टन की बिक्री की तुलना में 82.81 प्रतिशत अधिक है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

यूरिया की बिक्री 67 प्रतिशत बढ़कर 64.82 लाख टन हो गयी, जबकि समीक्षाधीन अवधि में डीएपी की मांग दो गुना बढ़कर 22.46 लाख टन रही।

जटिल एवं सम्मिश्रित उर्वरकों की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़कर 24.32 लाख टन हो गयी।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर कोविड​​-19 लॉकडाउन के कारण आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद, उर्वरक- मंत्रालय, रेलवे, राज्य सरकारों और बंदरगाहों के ठोस प्रयासों से देश में उर्वरकों के उत्पादन और आपूर्ति बाधा के चल रहा है।’’

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा है, ‘‘हम खरीफ सत्र के दौरान किसानों को उर्वरकों के स्टॉक और उपलब्धता की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकारों को उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)