देश की खबरें | मध्यप्रदेश : पारिवारिक विवाद की वजह से घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग,नौ लोग झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुना जिले के राघोगढ़ थानांतर्गत एक गांव में चल रहे पारिवारिक विवाद के बाद उनमें से किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर मंगलवार शाम कथित रूप से घर में आग लगा दी, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गये, जिनमें पांच वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है।