एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैच अच्छा रहा, अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं: धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं।

खेल की खबरें | मैच अच्छा रहा, अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं: धोनी

दुबई, 13 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं।

धोनी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो ‘परफेक्ट’ के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जायेगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं क्योंकि आपने मैच जीता है। ’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आमतौर पर पहले छह ओवर के हिसाब से स्कोर का आकलन करता हूं। काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था। हमें रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया। ’’

धोनी ने कहा, ‘‘सैम कुरेन हमारे लिये पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे आल राउंडर की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करता है, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकता है और वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी से और सहज हो जायेगा। ’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य.

मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा को चुना गया, जिन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन बनाने के बाद एक विकेट झटका और दो शानदार कैच लपके। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं, जब टीम दबाव में होती है और आप गेंद और बल्ले से प्रदर्शन करते हो तो आप खुशी महसूस करते हो। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, ‘‘विकेट थोड़ा धीमा था, हम लक्ष्य का पीछा करने में लय नहीं पकड़ सके। अतिरिक्त बल्लेबाज को नहीं रखना गलती हुई। लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है, आप हमेशा जीत नहीं सकते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).