क्रिकेट

CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है। इस सीजन में टॉस जीतने के बाद पहली बार बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 167 रन बनाए

CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स  हैदराबाद को दिया जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य
डेविड वार्नर और एम.एस धोनी (Photo Credits: File Photo)

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल (IPL)  के 12वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)  के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है। इस सीजन में टॉस जीतने के बाद पहली बार बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 167 रन बनाए.

उसकी ओर से शेन वॉटसन ने सबसे अधिक 42 रन बनाए जबकि अंबाती रायडू ने 41 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा सैम कुरेन के बल्ले से 31 रन निकले. यह भी पढ़े: SRH vs CSK IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का लिया फैसला

हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा, खली अहमद और टी. नटराजन ने दो-दो विकेट लिए। संदीप ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).