क्रिकेट

CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को आठ विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया

CSK vs SRH, IPL 2020:  चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credits: Twitter/ IPL)

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 20 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को आठ विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया.

चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं. यह भी पढ़े: CSK vs RCB, IPL 2020: दुबई में आज धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगा मुकाबला

हैदराबाद की ओर से केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 23 और प्रियम गर्ग ने 16 रनों का योगदान दिया. चेन्नई के लिए कर्ण शर्मा और डवैन ब्रावो ने दो-दो जबकि सैम कुरैन, रवींद्र जडेजा तथा शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).