जरुरी जानकारी | सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिये खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर दे रही ध्यान: तोमर

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिये खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिये कृषि और किसानों की समृद्धि जरूरी है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

तोमर ने तंजावुर में भारतीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएफटी) में छात्रों के लिये रिहायशी परिसर और पायलट अधार पर खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्राथमिकता वाला क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान में उन क्षेत्रों में शामिल है जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के तेजी से विकास और किसानों की आय दोगुनी करने के इरादे से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

तोमर ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये संस्थान में नई सुविधाओं का शुभारंभ तथा विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

संस्थान ने अनुसंधान व शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु 14.5 एकड़ भूमि खरीदी है।

इस मौके खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, मंत्रालय में सचिव पुष्पा सुब्रह्मण्यम, संयुक्त सचिव मिन्हाज आलम भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)