Multan Sultans vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 Eliminator Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन (MS vs HYDK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए नॉकआउट में प्रवेश किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में हैदराबाद किंग्समेन की अगुवाई मार्नस लाबुशेन कर रहे हैं, जबकि मुल्तान सुल्तांस की कमान एश्टन टर्नर के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद अहम होगी. हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. टीम को एक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट होना पड़ा था, जिससे नेट रन रेट पर असर पड़ा. हालांकि, टीम ने अपने आखिरी मैच में रावलपिंडीज को 108 रन से हराकर शानदार वापसी की. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तांस ने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया, लेकिन हाल के मुकाबलों में टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आई है, खासकर 190 से ज्यादा रन डिफेंड करने में टीम को परेशानी हुई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (MS vs HYDK Head To Head)
हैदराबाद किंग्समेन लीग की नई टीम है, इसलिए दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबले जीते हैं.
मुल्तान सुल्तांस की टीम इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी में सुधार के साथ उतरना चाहेगी. स्टीवन स्मिथ, जोश फिलिप और शान मसूद से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद वसीम जूनियर और पीटर सिडल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ हैदराबाद किंग्समेन की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. मार्नस लाबुशेन, साइम अयूब और ग्लेन मैक्सवेल टीम के लिए अहम बल्लेबाज होंगे. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद अली और आकिफ जावेद टीम की ताकत हैं.
लाहौर में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच एलिमिनेटर मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MS vs HYDK Eliminator Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा.
भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MS vs HYDK Eliminator Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह एलिमिनेटर मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MS vs HYDK Eliminator Match Live Streaming In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह एलिमिनेटर मुकाबला भारत में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs HYDK Eliminator Playing Prediction)
मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शान मसूद, अराफात मिन्हास, एश्टन टर्नर (कप्तान), मोहम्मद इमरान रंधावा, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इस्माइल और फैसल अकरम.
हैदराबाद किंग्समेन: माज सादकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), साइम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, इरफान खान, हसन खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली और आकिफ जावेद.
नोट: मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY