MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल
Gaddafi Stadium, Lahore(Credit: X/@arifamin045)

Multan Sultans vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 Eliminator Pitch And Weather Report: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन (MS vs HYDK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है. हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं, मुल्तान सुल्तांस पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ में पहुंची है और टीम जीत दर्ज कर आगे बढ़ना चाहेगी. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

हैदराबाद किंग्समेन ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई. टीम को एक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट होना पड़ा था, जिससे नेट रन रेट पर असर पड़ा. हालांकि टीम ने अपने आखिरी मैच में रावलपिंडीज को 108 रन से हराकर दमदार वापसी की. दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तांस ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हाल के मुकाबलों में टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है, खासकर बड़े स्कोर डिफेंड करने में.

मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (MS vs HYDK Head To Head)

हैदराबाद किंग्समेन लीग की नई टीम है, इसलिए दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 180 से 185 रन के आसपास रहता है. पिच पर अच्छी बाउंस और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. हालांकि, कभी-कभी गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, जिससे मुकाबला संतुलित बना रहता है. ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

लाहौर का मौसम (Lahore Weather Report)

मैच के दिन लाहौर का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी. कुल मिलाकर मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा और फैंस को पूरा मैच बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs HYDK Eliminator Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शान मसूद, अराफात मिन्हास, एश्टन टर्नर (कप्तान), मोहम्मद इमरान रंधावा, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इस्माइल और फैसल अकरम.

हैदराबाद किंग्समेन: माज सादकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), साइम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, इरफान खान, हसन खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली और आकिफ जावेद.

नोट: मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.