देश की खबरें | हाथरस: पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा के लिये सुरक्षाबल तैनात, उप्र सरकार ने न्यायालय को बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय जांच ब्यूरो को जांच में प्रगति की रिपोर्ट हर पखवाड़े राज्य सरकार को सौंपने का निर्देश दिया जाये, जिसे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शीर्ष अदालत में दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले, राज्य सरकार ने कहा था कि इस घटना की समयबद्ध तरीके से सीबीआई जांच कर सकती है।