खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का निधन

ऑकलैंड, 14 अक्टूबर न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, ‘‘इस देश का जन जन उनके नाम से वाकिफ था और आगे भी रहेगा। उनके संज्ञान में जो भी बात लायी गयी उन्होंने उसके लिये मार्ग प्रशस्त करने में मदद की। ’’

एनजेडसी की विज्ञप्ति में हालांकि उनके निधन के कारण के बारे में नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

रीड का जन्म ऑकलैंड में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा वेलिंगटन में हुई। उन्होंने 246 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.35 की औसत से 16128 रन बनाये जिसमें 39 शतक शामिल हैं। उन्होंने 22.60 की औसत से 466 विकेट भी लिये।

आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रीड ने 1949 में 19 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले तथा 33.28 की औसत से 3428 रन बनाने के साथ 33.35 की औसत से 85 विकेट भी लिये थे।

रीड ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक लगाये। उनका उच्चतम स्कोर 142 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1961 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया था।

उन्होंने 1965 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में वह न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, मैनेजर और आईसीसी मैच रेफरी बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)