खेल की खबरें | मुख्य कोच सहित एफसी गोवा का स्पेन का दल भारत पहुंचा

मुंबई, 14 अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने बुधवार को घोषणा की कि मुख्य कोच युआन फेरांडो सहित उसकी टीम से जुड़े स्पेन के सभी सदस्य लीग के आगामी सत्र के लिए यहां पहुंच चुके हैं।

क्लब ने कहा कि फेरांडो के अलावा स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच जेवियर गोंजालेज और पांच खिलाड़ी एडू बेडिया, इगोर एंगुलो, जॉर्ज ओरिट्ज, इवान गोंजालेज और अल्बर्टो नोगुएरा यहां पहुंच चुके हैं जहां टूर्नामेंट खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

नियमों के अनुसार वे 14 दिन के पृथकवास में रहेंगे और पूरी टीम अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में ट्रेनिंग शुरू करेगी।

फेरांडो अंतत: निजी स्तर पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने को लेकर उत्सुक हैं।

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

एफसी गोवा के मुख्य कोच ने कहा, ‘‘इतने दिनों तक मैंने कोचिंग और मेडिकल स्टाफ के साथ वीडियो कॉल पर बात की। मैं अब उनके साथ आमने सामने मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’’

फेरांडो ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस सत्र में सभी के लिए चीजें काफी मुश्किल रही लेकिन सभी के साथ ऐसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पृथकवास से गुजर रहे हैं। हम सात महीने तक एक ही होटल में रहेंगे। कई खिलाड़ियों को अपने परिवारों और घरों से दूर रहना होगा।’’

आयोजकों ने अब तक आईएसएल की तारीखें जारी नहीं की हैं लेकिन संभावना है कि इसका आयोजन नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)