विदेश की खबरें | सूअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्य में फैल सकता है: वैज्ञानिक

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर सूअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस मनुष्य में भी फैल सकता है। यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है और इसमें कहा गया है कि यह वायरस ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ ही मानव स्वास्थ्य को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।’’

इस तरह के कोरोना वायरस से सूअरों को दस्त होता है।

यह भी पढ़े | Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट.

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार कोरोना वायरस के इस ‘स्ट्रेन’ को ‘स्वाइन एक्यूट डायरिया सिंड्रोम कोरोना वायरस (एसएडीएस-सीओवी) के तौर पर जाना जाता है। यह कोरोना वायरस चमगादड़ों से उभरा और इसकी जानकारी 2016 में सामने आयी थी। उसके बाद से इससे पूरे चीन में सूअरों के झुंड संक्रमित हुए हैं। इन अनुसंधानकर्ताओं में अमेरिका में चैपल हिल स्थित यूनिवर्सिटी आफ नॉर्थ कैरोलिना के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की बीमारियों से दुनिया में उन कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जो सूअर के मांस पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में रद्द किए COVID19 वैक्सीन के ट्रायल्स.

‘पीएनएएस’ जर्नल में प्रकाशित इस नये अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने एसएडीएस-सीओवी से संभावित खतरे का आकलन करने के लिए प्रयोगशाला में परीक्षण किये। इससे यह बात सामने आयी कि यह वायरस मनुष्य के लीवर और आंत की कोशिकाओं में तेजी से बढ़ सकता है।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा है ‘‘एसएडीएस-सीओवी मनुष्य के फेफड़े और आंतों की कोशिकाओं में बढ़ सकता है। यह कोरोना वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।’’

वैज्ञानिकों ने कहा कि यह वायरस बीटाकोरोना वायरस एसएआरएस-सीओवी-2 के परिवार का है जो मनुष्यों में श्वसन संबंधी बीमारी कोविड-19 का कारण बनता है। एसएडीएस-सीओवी एक अल्फाकोरोना वायरस है जो सूअरों में पेट और आंत संबंधी बीमारी का कारण बनता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि इस वायरस से गंभीर दस्त और उल्टी होती है और यह विशेष तौर पर कम आयु के सूअरों के लिए घातक है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)