एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने की वजह से बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की बढ़त के साथ 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने की वजह से बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की बढ़त के साथ 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई। रुपया 73.39 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 73.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को बंद भाव 73.35 रुपये प्रति डॉलर था।

यह भी पढ़े | EPFO की WhatsApp Helpline सेवा शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.

कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.28-73.47 के दायरे में घट-बढ हुई।

एमके ग्लोबल फाइनेंशल सर्विसेज के मुद्रा शोध विभाग के प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि कारोबारियों को अब भी उम्मीद है कि कोई नया अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज मिलने वाला है लेकिन इसमें देरी हो रही है। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा हो सकती है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत कमजोर होकर 93.50 रह गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 832.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).