Uttar Pradesh: गंगा नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत
उन्नाव जिले में शुक्रवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि कानपुर के श्यामनगर निवासी अर्सलान अंसारी (17), अपने साथियों आकिद (16), अयाज (17), रेहान (17), हमजा (15), शाहिद (13) और मोहम्मद जैद (14) के साथ कानपुर नगर क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने आए थे.