शिक्षा

NEET UG Exam 2026: देश-विदेश के 566 शहरों में आज दोपहर 2 बजे से नीट यूजी परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले यहां पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज दोपहर 2 बजे से नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन कर रही है. देश-विदेश के केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा नियम और ड्रेस कोड लागू किए गए हैं.

NEET UG Exam 2026: देश-विदेश के 566 शहरों में आज दोपहर 2 बजे से नीट यूजी परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले यहां पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस
(Photo Credits File)

NEET UG Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 3 मई 2026 को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी' (NEET UG) का आयोजन करने जा रही है. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस साल परीक्षा भारत के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों सहित कुल 566 केंद्रों पर आयोजित हो रही है. एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है.

रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री का समय

नीट यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले, यानी 1:45 बजे इनविजिलेटर द्वारा टेस्ट बुकलेट का वितरण किया जाएगा.  यह भी पढ़े:  NEET UG Exam Controversy: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा में 2 मिनट देरी से आने पर छात्र को नहीं मिली एंट्री? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज और सामग्रियां होनी अनिवार्य हैं:

  • एडमिट कार्ड: नीट यूजी हॉल टिकट का क्लियर प्रिंटआउट.

  • फोटोग्राफ: एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज फोटो पेस्ट करें और एक अतिरिक्त फोटो अटेंडेंस शीट के लिए साथ रखें.

  • पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई भी वैध सरकारी फोटो आईडी प्रूफ.

  • विशेष प्रमाण पत्र: PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को अपना संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाना होगा.

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुएं

एनटीए ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया है. उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. ऊँची एड़ी वाले जूते (High Heels) और बड़े बटन वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है. इसके अलावा, किसी भी प्रकार के गहने या धातु के आभूषण पहनकर आने पर पाबंदी है. परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित है.

बायोमेट्रिक और आधार अपडेट

एजेंसी ने उम्मीदवारों को अपने आधार बायोमेट्रिक विवरण अपडेट रखने की सलाह दी है ताकि केंद्र पर वेरिफिकेशन के दौरान कोई समस्या न हो. साथ ही, आरक्षित श्रेणी (EWS/SC/ST/OBC-NCL) के उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. बिना वैध एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा.

यह परीक्षा देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एकमात्र जरिया है, जिसमें इस वर्ष लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2026 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).