NEET UG Exam Controversy: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा में 2 मिनट देरी से आने पर छात्र को नहीं मिली एंट्री? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Photo- X

NEET UG Exam Controversy: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET UG EXAM)  के री-एग्जाम के दौरान 2 मिनट लेट पहुंचने पर एक छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया गया था. हालांकि, घटना का स्थान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. अब इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स परीक्षा अधिकारियों द्वारा लागू की गई सख्त समय नीति की जमकर आलोचना कर रहे हैं. दरअसल, नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. कहा जा रहा है कि इस दौरान परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने लेट पहुंचने पर छात्र को एग्जाम हॉल में प्रवेश से इनकार कर दिया. गेट सुबह 8:30 बजे बंद हो गया था और छात्र सुबह 8:32 बजे पहुंचा था.

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा में 2 मिनट देरी से आने पर छात्र को नहीं मिली एंट्री?