विदेश की खबरें | इटली के तटरक्षक बल ने 100 से अधिक प्रवासियों को बचाया

रोम, सात मई (एपी) इटली के तटरक्षक बल के जवानों ने देश के दक्षिणी इलाके में हुए एक नौका हादसे के बाद 100 से अधिक प्रवासियों को बचा लिया, जबकि दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

बचाव दल के दो गोताखोरों ने डूबने से बचने के लिए धातु के स्तंभ का सहारा लिए एक व्यक्ति को भी बचा लिया। व्यक्ति समुद्र में कूद गया और फिर गोताखोरों ने उसे बचा लिया।

इटली के तटरक्षक बल के मुताबिक कुल 108 प्रवासी डबल-मास्टेड सेलबोट (नौका) पर सवार थे, जो शुक्रवार को रेतीले समुद्र तट पर आकर पलट गई थी।

सेलबोट और याट आमतौर पर तस्करों की मछली पकड़ने वाली नौका की तुलना में बहुत कम प्रवासियों को ले जाती हैं। इस मार्ग पर अक्सर प्रवासी लीबिया से इटली के सिसिली द्वीप तक जाने का प्रयास करते हैं।

इटली के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक हादसे का शिकार हुए अधिकतर प्रवासी अफगानिस्तान के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)