CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? परिणाम जारी होने के बाद जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका

CBSE 12th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे मई 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है. इस साल परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं.

मूल्यांकन प्रक्रिया पर बोर्ड का स्पष्टीकरण

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पुष्टि की है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. उन्होंने डिजिटल मार्किंग सिस्टम में किसी भी तरह की गड़बड़ी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है. यह पहली बार है जब बोर्ड ने 12वीं की कॉपियों की जांच के लिए पूरी तरह से डिजिटल मूल्यांकन पद्धति अपनाई है.  यह भी पढ़े: JKBOSE Class 10th Result 2026 Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने घोषित किया 10वीं Summer Zone का परिणाम, jkresults.nic.in पर ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

किन वेबसाइटों पर देख सकेंगे परिणाम?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोर देख पाएंगे.

  • cbse.gov.in

  • results.cbse.nic.in

  • cbse.nic.in

  • cbseresults.nic.in

वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करना काफी आसान है. छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर 'Class 12 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.

  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

  4. जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं.

  • अपने फोन में DigiLocker App इंस्टॉल करें या वेबसाइट पर जाएं.

  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करें.

  • 'Education' सेक्शन में जाकर 'CBSE' चुनें.

  • 'Class XII Marksheet' विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें.

  • आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

पिछला ट्रैक रिकॉर्ड

पिछले साल सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था. इस बार भी बोर्ड उसी समय सीमा के आसपास परिणाम घोषित करने की तैयारी में है ताकि विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें.