एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: पिता ने शराब के नशे में किया बलात्कार, बेटी ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली.

Uttar Pradesh: पिता ने शराब के नशे में किया बलात्कार, बेटी ने आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

बांदा (उत्तर प्रदेश), 7 मई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली.

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : बिहार-यूपी सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों पर शिकंजा कसेगी पुलिस

उन्होंने बताया कि घटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).