SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद की टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें लगातार पांच जीत की एक स्ट्रीक भी शामिल है. दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है. लगातार पांच हार के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, केकेआर ने दो कड़े मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. कोलकाता की टीम इस वापसी की लय को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. सनराइजर्स हैदराबाद लगातार 5 जीत के साथ शानदार फॉर्म में है और अपने घरेलू मैदान पर इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बाद पिछले 2 मुकाबले जीतकर वापसी के संकेत दिए हैं और अब वह जीत की इस लय को जारी रखना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (SRH vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया था.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 45वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (SRH vs KKR 45th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (SRH vs KKR 45th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch SRH vs KKR 45th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR 45th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.