मुंबई के विले पार्ले में LIC दफ्तर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 7 मई : मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई. हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारी
अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

