मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. इंटरनेट पर उन्होंने अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है जिसमें उनका अंदाज सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
कपूर खानदान के बेटे अरमान जैन की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने उन्हें सरप्राइज देते हुए अपनी वाइफ गौरी खान के साथ एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया है.
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' के ग्रैंड फिनाले को महज कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में इस शो पर अब एविक्शन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. हाल ही में इस शो से विशाल आदित्य सिंह बेघर हुए और अब खबर आ रही है कि माहिरा शर्मा को भी बाहर का रास्ता जल्द दिखाया जाएगा.
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनके साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए उन्हें स्पेशल अंदाज में विश किया है.
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की कार का पंजाब के लुधियाना में एक्सीडेंट होने की खबर प्रकाश में आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह लुधियाना में अपनी आनेवाली फिल्म के लिए शूटिंग करने गए हुए हैं और शूटिंग लोकेशन के पास ही ये हादसा हुआ.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच तनातनी जारी है. वोटरों को लुभाने और लोगों के बीच अपनी सत्ता कायम करने को लेकर पार्टियां यहां एड़ी चोटी का दम लगाती दिख रही हैं.
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने प्यारभरे कॉमेडी वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बीते 3 फरवरी, सोमवार को इन्होंने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई और ऐसे में रितेश ने जेनेलिया को विश करते हुए एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया था.
बिग बॉस फिनाले को महज दो हफ्ते रह गए हैं और अब विशाल आदित्य सिंह इस घर से बेघर हो गए हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने प्रैंक करते हुए कहा कि शहनाज गिल शो से बाहर हो चुकी हैं जिसके बाद वो असल घोषणा करते हैं.
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन की शादी में कपूर खानदान ने जमकर एन्जॉय किया. अरमान ने 3 फरवरी, सोमवार की शाम को अनीसा मल्होत्रा से शादी की. उनकी बारात में सैफ अली खान, तैमूर अली खान समेत पूरा परिवार जमकर डांस करता हुआ नजर आया.
फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार सफलता के बाद अजय देवगन जल्द ही फुटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगे. अपनी अगली फिल्म 'मैदान' में वो फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम, जिन्होंने एशियन गेम्स 1951 और 1962 में भारत की जीत दिलाने में मदद की थी, उनका किरदार निभाते नजर आएंगे.
भोजपुरी बाला आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर वार करती हुईं नजर आ रही हैं. आम्रपाली का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में उनका डांस और उनकी अदाएं फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लाल रंग की लहंगा चोली में आम्रपाली अपने बेहद सेक्सी अवतार में दिखाई दे रही हैं.
विक्की कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत: द हौंटेड शिप' का ट्रेलर आज फिल्म के मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. एक्शन और ड्रामा बेस्ड फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब विक्की जल्द ही एक दिल दहला देने वाली कहानी लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होंगे.
बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा आज अपनी शादी की 8वीं साल गिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस समेत शुभचिंतक सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसे में रितेश ने भी अपने इस स्पेशल दिन को याद करते हुए इंटरनेट पर वाइफ जेनेलिया के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे हर शादीशुदा शख्स बखूभी समझ सकता है.
कपूर खानदान के बेटे आरमान जैन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अनीसा मल्होत्रा से सगाई कर ली और अब परिवार में जश्न का माहोल है. ऐसे में यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स भी अब शुरू हो चुकी है.
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा कर दी गई है. बॉलीवुड के इस मशहूर अवॉर्ड सेरेमनी को इस वर्ष 15 फरवरी को गुवहाटी में आयोजित किया जाएगा. हाल ही में एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड के कुछ नामचीन सेलिब्रिटीज और अन्य मेंबर्स ने फिल्मफेयर टेक्निकल अवॉर्ड्स की घोषणा की. इसी के साथ इस अवॉर्ड के लिए पूरी नॉमिनेशन की लिस्ट भी आ चुकी है. इसमें 19 अलग केटेगरीज के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे.
बिग बॉस के आज के एपिसोड में पहला कैप्टेनसी टास्क देखा गया जहां घरवालों की मदद के लिए उनके कनेक्शन्स भी मौजूद रहेंगे. इस टास्क का नाम रखा गया है 'नोटों की बारिश' जिसमें सबसे ज्यादा नोटों के साथ मौजूद टीम की जीत होगी.
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा नेपाल जा रहे थे जब मुंबई से दिल्ली सफर करने के बाद उन्हें वहां एयरपोर्ट पर रोक दिया गया. करणवीर ने ट्विटर पर सारा माजरा बताते एयरलाइन कंपनी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है.
राज्यभर के कई महानगरपालिकाओं से अक्सर ऐसी खबरें सुनने मिलती है जहां दो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों में मतभेद के चलते बहस और तनातनी हो जाती है. लेकिन आज कोल्हापुर महानगरपालिका में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' ने के खिलाफ विरोध के चलते फिल्म की रेटिंग्स और साथ ही इसकी कमाई पर काफी प्रभाव पड़ा है. ऐसे में अब दीपिका ने अपने विरोधियों को खुलकर जवाब जवाब दिया है.
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने हॉट अंदाज से सभी को हैरान करती हुईं नजर आ रही हैं. अपने शानदार डांसर परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सपना का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.