बॉलीवुड

रितेश देशमुख ने शादी की सालगिरह पर पत्नी जेनेलिया डिसूजा को मजेदार अंदाज में किया विश, देखें Funny Video

बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा आज अपनी शादी की 8वीं साल गिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस समेत शुभचिंतक सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसे में रितेश ने भी अपने इस स्पेशल दिन को याद करते हुए इंटरनेट पर वाइफ जेनेलिया के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे हर शादीशुदा शख्स बखूभी समझ सकता है.

रितेश देशमुख ने शादी की सालगिरह पर पत्नी जेनेलिया डिसूजा को मजेदार अंदाज में किया विश, देखें Funny Video
रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा (Photo Credits: Instagram)

Riteish Deshmukh And Genelia D’Souza Wedding Anniversary: बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा आज अपनी शादी की 8वीं साल गिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस समेत शुभचिंतक सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसे में रितेश ने भी अपने इस स्पेशल दिन को याद करते हुए इंटरनेट पर वाइफ जेनेलिया के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे हर शादीशुदा शख्स बखूभी समझ सकता है.

रितेश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जेनेलिया उन्हें उनकी शादी की फोटोज दिखा रही होती हैं. इसके बाद बैकग्राउंड में जगजीत सिंह का पॉपुलर ग़ज़ल 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' बजता है और रितेश दुखभरे एक्सप्रेशन्स देते नजर आए. ये भी पढ़ें: जेनेलिया ने शादी की सालगिरह पर कहा, ‘रितेश मेरी मुस्कराहट का कारण’

 

View this post on Instagram

 

Happy Anniversary Baiko @geneliad

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी बाइको." इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इनके बीच की बॉन्डिंग की सराहना फैंस भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने 3 फरवरी, 2012 में शादी की थी और इन्हें दो बेटे हैं जिनका नाम रियान देशमुख (Riaan Deshmukh) और राहिल देशमुख (Rahyl Deshmukh) है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).