Video: शाहरुख खान-गौरी खान ने अरमान जैन की शादी में जमाया रंग, 'कजरा रे' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
कपूर खानदान के बेटे अरमान जैन की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने उन्हें सरप्राइज देते हुए अपनी वाइफ गौरी खान के साथ एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया है.
Armaan Jain Wedding Reception: अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) की शादी की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का तांता देखने को मिला. यहां अंबानी परिवार के सदस्य भी मौजूद नजर आए और नवविहाहित जोड़े के साथ मिलकर खूब एन्जॉय भी किया. अब इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रही है. इसमें सबसे मुख्य आकर्षण माना जा रहा है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) का रोमांटिक डांस. अरमान और अनीसा को सरप्राइज करते हुए शाहरुख और गौरी ने एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया.
इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो रहे वीडियो में देखा गया कि शाहरुख और गौरी 'कजरा रे' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इतना साथ देने के लिए करण जौहर भी स्टेज पर मौजूद नजर आए.
View this post on Instagram
ये सभी यहां अपने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे. इतना ही नहीं, शाहरुख और गौरी ने अन्य गानों पर भी जमकर डांस किया और सभी का दिल जीता. ये भी पढ़ें: अरमान जैन की सगाई में दिखा कपूर खानदान का रॉयल अंदाज, देखें लेटेस्ट Photos
View this post on Instagram
#shahrukhkhan #gaurikhan set the dance floor on fire. Epic ❤❤❤ #viralbhayani @viralbhayani
आपको बता दें कि अरमान जैन ने 3 फरवरी, सोमवार को शाम को अनीसा मल्होत्रा से शादी की. इस सेरेमनी में सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत पूरा खानदान नजर आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

