बॉलीवुड

छपाक: दीपिका पादुकोण का विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब, कहा- उन्होंने मेरी IMDB रेटिंग बदली है मेरा मन नहीं

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' ने के खिलाफ विरोध के चलते फिल्म की रेटिंग्स और साथ ही इसकी कमाई पर काफी प्रभाव पड़ा है. ऐसे में अब दीपिका ने अपने विरोधियों को खुलकर जवाब जवाब दिया है.

छपाक: दीपिका पादुकोण का विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब, कहा- उन्होंने मेरी IMDB रेटिंग बदली है मेरा मन नहीं
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) को ऑनलाइन वेबसाइट आईएमडीबी (IMDB) पर काफी कम रेटिंग्स मिली है. इसी के साथ फिल्म को समीक्षकों से बढ़िया रिस्पोंस मिलने के बावजूद ये वो कमाई नहीं कर पाई जिसकी सभी को इससे उम्मीद थी. फिल्म को लेकर कई तरह की नकारात्मकताओं को सहने के बावजूद दीपिका के इरादे टस से मस नहीं हुए हैं. दीपिका ने अपने विरोधियों को अब कड़ा जवाब दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) एक वीडियो में दीपिका एक रेडियो शो पर चैट करती हुईं नजर आ रहीं हैं. इस दौरान दीपिका के साथ फिल्म 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) भी मौजूद हैं. दीपिका से जब उनकी फिल्म की गिरती आईएमडी रेटिंग्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्होंने मेरी आईएमडीबी रेटिंग बदली है मेरा मन नहीं."

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के Viral TikTok Video पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- मेरी बहन समेत सभी पीड़िताओं से माफी मांगो

दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल भी हो रहा है. बता दें कि जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने दीपिका वहां गई हुईं थी. इस दौरान जेएनयू के छात्रों के साथ दीपिका की मौजूदगी कई लोगों को नागवार गुजरी और इसी के चलते उनकी फिल्म की काफी नेगेटिव पब्लिसिटी भी की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).