टीवी

Bigg Boss 13 Day 123 Highlights: कैप्टेनसी टास्क 'नोटों की बारिश' की हुई घोषणा, मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के खेल से चिढ़े घरवाले

बिग बॉस के आज के एपिसोड में पहला कैप्टेनसी टास्क देखा गया जहां घरवालों की मदद के लिए उनके कनेक्शन्स भी मौजूद रहेंगे. इस टास्क का नाम रखा गया है 'नोटों की बारिश' जिसमें सबसे ज्यादा नोटों के साथ मौजूद टीम की जीत होगी.

Bigg Boss 13 Day 123 Highlights: कैप्टेनसी टास्क 'नोटों की बारिश' की हुई घोषणा, मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के खेल से चिढ़े घरवाले
बिग बॉस 13 हाइलाइट्स (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13 Day 123 Highlights: बिग बॉस (Bigg Boss) के आज के एपिसोड में पहला कैप्टेनसी टास्क देखा गया जहां घरवालों की मदद के लिए उनके कनेक्शन्स भी मौजूद रहेंगे. इस टास्क का नाम रखा गया है 'नोटों की बारिश' जिसमें सबसे ज्यादा नोटों के साथ मौजूद टीम की जीत होगी. यहां मास्टरमाइंड विकास गुप्ता साम दाम दंड भेद सब कोशिश करते नजर आए आयर शहनाज-कश्मीरा शाह की टीम के नोट चुराते दिखे. इसे लेकर अन्य कंटेस्टेंट्स काफी नाराज नजर आए.

इसी के साथ घर में शहनाज गिल और कुनाल सिंह के बीच लड़ाई देखी गई तो वहीं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच भी विवाद हुआ. इधर देवोलीना भट्टाचार्जी विकास पर भद्दा गेम खेलने का आरोप लगाती हैं और कहती हैं कि सीनियर प्लेयर होने के बावजूद उन्होंने ऐसा किया. साथ ही वो बिग बॉस को विकास के एक्ट के बारे में कहकर उन्हें सभी के सामने अपनी इस गलती को ठीक करने को कहती हैं. ये सब देखने के बाद सिद्धार्थ बिग बॉस से कहते हैं कि वो विकास को सजा दें.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Ep 88 Sneak Peek 04 | 30 Jan 2020: Himanshi ने Shehnaaz संग अपनी दुश्मनी की कहानी बताई

बिग बॉस ने एक मजेदार टास्क की घोषणा की जहां कंटेस्टेंट्स को अपने साथिदारों के डायलॉग्स बोलने हैं और अलग-अलग स्थिति पेश करनी है. टीम A में मौजूद हैं सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा. माहिरा शर्मा और टीम B में मौजूद हैं आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, शहनाज गिल और असीम रियाज.

यहां दोनों को टीम मजेदार तरीके से इस टास्क को पूरा करती है जिसके बाद विकास गुप्ता कहते हैं कि जजेस एक सही निर्णय पर नहीं पहुंच पाए हैं और इसलिए बिग बॉस घोषणा करते हैं कि यहां कोई विजेता नहीं होगा.

हिमांशी खुराना शहनाज गिल से उस मेकअप आर्टिस्ट की फोटो को काटने को कहती हैं जिनके कारण इनके बीच विवाद हो गया था. वो बताती हैं कि मेकअप आर्टिस्ट ने उनके और शहनाज के बीच छोटी बात को लेकर बड़ी गलतफहमी खड़ी कर दी थी. इसके बाद शहनाज उस फोटो को फाड़ देती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).