करीना कपूर-करिश्मा कपूर ने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, देखें Inside Photos और Videos
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन की शादी में कपूर खानदान ने जमकर एन्जॉय किया. अरमान ने 3 फरवरी, सोमवार की शाम को अनीसा मल्होत्रा से शादी की. उनकी बारात में सैफ अली खान, तैमूर अली खान समेत पूरा परिवार जमकर डांस करता हुआ नजर आया.
- Read in
- English
Armaan Jain Wedding Photos & Videos: कपूर खानदान इस समय जश्न के माहोल में डूबा हुआ है. अरमान जैन ने 3 फरवरी, सोमवार की शाम को अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) से शादी की और ऐसे में उनकी जिंदगी के इस स्पेशल दिन पर पूरा परिवार जमकर एन्जॉय करता हुआ नजर आया. सोशल मीडिया पर उनकी बारात की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही है जिसमें देखा गया कि करिश्मा कपूर, करीना कपूर (Kareena Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) समेत परिवार के अन्य सदस्य जमकर डांस कर रहे हैं.
बहन करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर बारात की झलकियां दिखाते हुए कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किया है. यहां ये सभी ट्रेडिशनल अवतार में सजे धजे हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अरमान जैन की सगाई में दिखा कपूर खानदान का रॉयल अंदाज, देखें लेटेस्ट Photos
कार में दूल्हे अरमान जैन (Armaan Jain) के साथ बैठकर करीना और करिश्मा मस्ती करते दिखे. तैमूर अली खान भी पिता सैफ अली खान के कंधे पर बैठकर डांस करते दिखे.
आपको बता दें कि अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की बहन रीमा जैन (Reema Jain) के बेटे हैं. शादी में अरमान सफेद जरीदार कुर्ता पयजामे में नजर आए तो वहीं अनीसा लाल लहंगे में बेहद सुंदर लग रहीं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

