मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे दर्शकों की तरफ से काफी जबरदस्त रिस्पोंस मिला है.
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मशहूर विलन अमरीश पूरी के पोते वर्धन पूरी कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाकर अपने दादा का नाम रोशन करते नजर आ रहे हैं. साल 2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वर्धन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की शिकायत के बाद चाइनीज एंबेसी हरकत में आई है और उन्हें जवाब देकर योग्य सहकार्य करने का आश्वासन दिया है. सोनू सूद ने ट्विटर अपनी शिकायत करते हुए कहा था कि भारत में आने वाले कंसाइनमेंट्स को चीन रोक रहा है जिसके चलते यहां हर दिन कई लोगों को पानी जान गंवानी पड़ रही है.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते देश में कई तरह की समस्या देखने को मिल रही है. दिन ब दिन मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और अन्य चीजों की सुविधा न मिल पाने के चलते भी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या हर किसी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. मरीजों को सही सुविधाओं के साथ ट्रीटमेंट देने में अस्पताल भी काफी हद तक परेशान नजर आ रहे हैं. कहीं बेड की समस्या देखने को मिल रही है तो कहीं ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही है.
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. दिलीप कुमार अब 98 वर्ष के हैं जिसके चलते स्वास्थ संबंधित समस्याएं भी बनी रहती हैं. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए समय-समय पर अस्पताल भी जाना पड़ता है.
विधानसभा चुनाव 2021 के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस बार सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी छोटी का दम लगाया है. ऐसे में इन पॉलिटिकल पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कलाकारों का भी सहारा लिया है.
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए हाल ही में मतदान किया गया था और आज का दिन सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वोटों को गिनती शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियों ने सियासी मैदान में अपनी जीत पक्की करने के लिए कई सारे वीआईपी और सेलेब्रिटी कैंडिडेट्स को भी टिकट दिया था.
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी बाइक को बेचने के लिए सेल पर लगाया है. अभिनेता ने कोरोना मरीजों की खातिर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से पैसे जमा करना शुरू किया है. इसी के चलते वो अपनी बाइक भी बेच रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस फिल्म में वो दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में लोगों को परेशान कर रखा है. इस भयंकर बीमारी की चपेट में आने के चलते अब तक कई सारे लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े. दिन ब दिन बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते भी अस्पतालों में भी बेड, ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है.
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी एक स्पेशल फोटो पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की तस्वीर को पोस्ट की है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब डिजिटल स्पेस में भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने आज घोषणा करते हुए बताया कि वो बतौर फिल्म प्रोड्यूसर डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखने जा रही हैं.
भारतीय फिल्मों और टीवी शोज के एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया. वो कोविड-19 पॉजिटिव थे और इसे संघर्ष कर रहे थे जिसके बाद आज खबर आई कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है
अनुष्का शर्मा ने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में करीना कपूर के लिए रोल के लिए भी ऑडिशन दिया था.
रणबीर कपूर, नीतू कपूर समेत पूरे कपूर खानदान ने 30 अप्रैल, शुक्रवार को ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि मनाई. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के लिए घर पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में पूजा की गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने वीडियो कॉल के जरिए इस पूजा को अटेंड किया.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने ऑनलाइन पूजा का आयोजन किया. ऋषि के लिए नीतू और बेटे रणबीर कपूर ने पूजा किया जबकि परिवार के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पूजा को अटेंड किया.
फिल्मों में देशभक्ति के गुर सिखाने वाले जॉन अब्राहम ने अब असल जिंदगी में देश के लोगों के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण दिया. जॉन ने ट्वीट कर बताया कि देश के नागरिकों की समस्या को देखते हुए वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सामाजिक संस्थानों को सौंपेंगे जो जरुरतमंदों की सहायताकर्ता से मिलाने का काम करेंगे.
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं. उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और मलाइका भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ जुड़ी रहती हैं.
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के म्यूजिक एल्बम से इसका दूसरा गीत 'दिल दे दिया' आज रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज हमेशा की तरह अपने रोमांटिक अंदाज से मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं.