Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर बॉलीवुड की बेबो Kareena Kapoor ने स्पेशल फोटो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी एक स्पेशल फोटो पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की तस्वीर को पोस्ट की है.
Happy Birthday Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस को देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस बधाई संदेश भेज रहे हैं. अनुष्का अपने इस स्पेशल दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं. इसी के साथ उनके लिए ये जन्मदिन और भी स्पेशल क्योंकि बेबी वामिका के साथ ये उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेशन है.
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी एक स्पेशल फोटो पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "पथ प्रदर्शक अनुष्का शर्मा को हैप्पी बर्थडे." अनुष्का ने स्टाइल हो या फिर अपनी पब्लिक इमेज, हर चीजों को बखूभी संभाला और उससे नया ट्रेंड सेट किया है. यही वजह है कि करीना ने उन्हें पथ-प्रदर्शक कहकर उनकी सराहना की.

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं और बेबी वामिका (Vamika) के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं. पति विराट कोहली के क्रिकेट मैच के दौरान भी वो अपनी बेटी को लेकर उनका साथ देने पहुंचती हैं.
अनुष्का ने इस साल 11 जनवरी को बेबी वामिका को जन्म दिया था जिसकी खुशखबरी विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

