बॉलीवुड

Dil De Diya Song Video Out: Salman Khan-Jacqueline Fernandez की रोमांटिक केमिस्ट्री से भरा ‘Radhe’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के म्यूजिक एल्बम से इसका दूसरा गीत 'दिल दे दिया' आज रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज हमेशा की तरह अपने रोमांटिक अंदाज से मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं.

Dil De Diya Song Video Out: Salman Khan-Jacqueline Fernandez की रोमांटिक केमिस्ट्री से भरा ‘Radhe’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज (Photo Credits: Youtube)

Dil De Diya Song Video Out: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के म्यूजिक एल्बम से इसका दूसरा गीत 'दिल दे दिया' आज रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज हमेशा की तरह अपने रोमांटिक अंदाज से मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. गाने का टीजर कल जारी किया गया था, जो दर्शकों के बेहद हिट साबित हुआ है.

इस पप्पी सॉन्ग में धमाकेदार डांस बीट्स और इलेक्ट्रिफाइंग ट्यून्स का मिश्रण देखने को मिलता है. जैकलीन यहां एथनिक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से गाने में पेश किया है तो वहीं सलमान काले रंग के कैजुअल सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं. जैकलीन और सलमान के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों के होश उड़ाती दिख रही है.

गाने को लेकर बात करते हुए जैकलीन ने कहा, "जब भी मैं सलमान के साथ कॉलेब्रेट करती हूं, वह सबसे अच्छा होता है. उनकी एनर्जी दमदार होती है. राधे से दिल दे दिया मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है. यह मेरे पिछले सभी डांस नंबर से पूरी तरह से अलग है. इसके अलावा, डांसिंग लेजेंड प्रभुदेवा सर द्वारा लेंस के पीछे हमें डायरेक्ट करते देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था. हमने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत एन्जॉय किया. मैं बस यह करना चाहती थी और मैं इसे दर्शकों को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती.” जैकलीन ने गाने के फिल्मांकन के अपने अनुभव के बारे में किया साझा.

ये भी पढ़ें: Radhe: Your Most Wanted Bhai: सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का दूसरा गीत ‘दिल दे दिया’ कल होगा रिलीज, यहां देखें सकेंगे Music Video

देखें फिल्म ये म्यूजिक वीडियो:

हिमेश रेशमिया ने गाने का संगीत कंपोज किया है और शब्बीर अहमद इसके गीतकार हैं. वही, कमाल खान और पायल देव ने गाने को अपनी आवाज दी है और शबीना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है.

सलमान खान के साथ इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी लीड रोल भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी. फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).