Amrish Puri के पोते Vardhan Puri मानवता का ये नेक काम कर रोशन कर रहे अपने दादा का नाम
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मशहूर विलन अमरीश पूरी के पोते वर्धन पूरी कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाकर अपने दादा का नाम रोशन करते नजर आ रहे हैं. साल 2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वर्धन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं.
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मशहूर विलन अमरीश पूरी (Amrish Puri) के पोते वर्धन पूरी (Vardhan Puri) कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाकर अपने दादा का नाम रोशन करते नजर आ रहे हैं. साल 2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वर्धन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने मीडिया को बताया कि देश में कोरोना के चलते पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार लोगों की सेवा करके अपना समय बिताएंगे.
वर्धन ने स्पॉटबॉय को दी हुई जानकारी में बताया, "मेरा परिवार एक चैरिटेबल ट्रस्ट चलता है जहां हम एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर कोविड मरीजों की मदद करते हैं. मुंबई में एक एक्टिविटी जारी है और इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर के करीब एक छोटे शहर में हम मरीजों को बेड और ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. हम कम से कम 500 लोगों की मदद करेंगे. मैं ये काम में व्यस्त रहकर अपना जन्मदिन मनाऊंगा."
View this post on Instagram
वर्धन पुरी ने बताया कि लोगों की सहायता करने के साथ ही वो अपने इस जन्मदिन को अपने परिवार के साथ मनाएंगे. इसके लिए उन्होंने स्पेशल प्लानिंग भी की है जहां वो अपने परिवार के लिए खाना बनाएंगे. लॉकडाउन के दौरान कुकिंग स्किल्स को संवारने वाले वर्धन अब अपने परिवार को अपने हाथों से बना जायकेदार खाना खिलाकर जन्मदिन की ट्रीट देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

