बॉलीवुड

Ranbir Kapoor को आया मीडिया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा, इस बात से हुए बेहद नाराज, देखें Video

रणबीर कपूर, नीतू कपूर समेत पूरे कपूर खानदान ने 30 अप्रैल, शुक्रवार को ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि मनाई. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के लिए घर पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में पूजा की गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने वीडियो कॉल के जरिए इस पूजा को अटेंड किया.

Ranbir Kapoor को आया मीडिया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा, इस बात से हुए बेहद नाराज, देखें Video
रणबीर कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर समेत पूरे कपूर खानदान ने 30 अप्रैल, शुक्रवार को ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि मनाई. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के लिए घर पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में पूजा की गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने वीडियो कॉल के जरिए इस  पूजा को अटेंड किया. रणबीर कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ पूजा में शामिल होने मॉम नीतू कपूर के घर पहुंचे थे.

इस दौरान वहां मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर रणबीर काफी भड़क उठे. रणबीर जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे मीडिया उनकी तस्वीरें खींचने लगी जिसे देख वो बेहद खफा हो गए और पापाराजी से कहा, "ये आपको गलत कर रहे हैं." रणबीर के साथ आलिया भी मौजूद थी जो पहल ही कार से उतारकर बिल्डिंग में दाखिल हो गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor की पहली पुण्यतिथि पर Ranbir Kapoor समेत परिवार ने आयोजित की ऑनलाइन पूजा, देखें फोटो

कयास लगाया जा रहा है कि अपने पिता की पुण्यतिथि की पूजा अटेंड करने पहुंचे रणबीर को वहां मीडिया की मौजूदगी रास नहीं आई और यही वजह है कि वो उनपर गुस्से से लाल नजर आए. बात करें फिल्मों की तो रणबीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).