Arjun Kapoor नहीं बल्कि इस खास दोस्त के साथ Malaika Arora निकली मॉर्निंग पर, देखें ये लेटेस्ट Hot Photos
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं. उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और मलाइका भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ जुड़ी रहती हैं.
Malaika Arora Photos: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं. उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और मलाइका भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ जुड़ी रहती हैं. इंटरनेट पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को मिलती है जिसमें उनका खूबसूरत अवतार फैंस दिवाने हो जाते हैं. मलाइका अपने फिटनेस और अपनी हॉट पर्सनालिटी के चलते काफी पसंद की जाती है.
एक्ट्रेस को अपनी इस फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है. अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के कारण जिम भी बंद हैं और ऐसे में मलाइका घर पर ही कसरत करके अपने आपको तंदरुस्त बना रही हैं.


इसी के साथ वो मॉर्निंग वॉक पर जाना भी नहीं भूलती. आज सुबह मीडिया फोटोग्राफर्स ने उन्हें मुंबई की सड़कों एक खास दोस्त के साथ वॉक करते समय क्लिक किया. मलाइका यहां अर्जुन कपूर नहीं बल्कि अपने पेट डॉग कैस्पर के साथ नजर आईं.


मलाइका अक्सर कैस्पर को लेकर वॉक पर निकल जाती हैं जिसकी तस्वीरें मीडिया में देखने को मिलती हैं. शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप पहनी हुईं मलाइका अरोड़ा यहां फेस मास्क पहनी हुईं अपने पेट के साथ नजर आईं.

मलाइका इंस्टाग्राम काफी एक्टिव हैं जहां वो अपने फैंस को फिटनेस से जुड़ी बातों और वर्कआउट के बारे में भी बताती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

