बॉलीवुड

Dilip Kumar Health Update: दिलीप कुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने बताया एक्टर की तबीयत का हाल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. दिलीप कुमार अब 98 वर्ष के हैं जिसके चलते स्वास्थ संबंधित समस्याएं भी बनी रहती हैं. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए समय-समय पर अस्पताल भी जाना पड़ता है.

Dilip Kumar Health Update: दिलीप कुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने बताया एक्टर की तबीयत का हाल
दिलीप कुमार (Photo Credits: Twitter)

Dilip Kumar Health Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. दिलीप कुमार अब 98 वर्ष के हैं जिसके चलते स्वास्थ संबंधित समस्याएं भी बनी रहती हैं. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए समय-समय पर अस्पताल भी जाना पड़ता है. इस बार भी उन्हें उनके रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर की तबीयत ठीक है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

दिलीप कुमार के अच्छे-बुरे, हर समय में उनका साथ देने वाली उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Bano) उनकी देखभाल कर रही हैं. सायरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप कुमार की सेहत पहले से काफी बेहतर है. सायरा बानो मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ी जानकारियों को उनके फैंस तक पहुंचाती रहती हैं.

पिछले साल जब कोरोना ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू किया था तब दिलीप कुमार ने फैसला लिया था कि वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और इसके बदला कोरोना से बचाव कार्य के लिए दान देंगे.

सायरा बानो और दिलीप कुमार की टीम उनकी ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर पर सक्रीय रहती हैं. हाल ही में दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था जिसमें कोरोना के अंत और सभी की बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).