बॉलीवुड

COVID-19 in India: मुंबई में कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए Sonu Nigam, Oxygen कनस्तर करेंगे दान

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में लोगों को परेशान कर रखा है. इस भयंकर बीमारी की चपेट में आने के चलते अब तक कई सारे लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े. दिन ब दिन बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते भी अस्पतालों में भी बेड, ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है.

COVID-19 in India: मुंबई में कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए Sonu Nigam, Oxygen कनस्तर करेंगे दान
सोनू निगम (Photo Credits: Instagram)

COVID-19 in India: कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में लोगों को परेशान कर रखा है. इस भयंकर बीमारी की चपेट में आने के चलते अब तक कई सारे लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े. दिन ब दिन बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते भी अस्पतालों में भी बेड, ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है. मुंबई (महाराष्ट्र) में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले हैं.

ऐसे में संकट की घड़ी में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अब लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मुंबई में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को पूरा करने के लिए वो अपने साथी के साथ मिलकर ऑक्सीजन कनस्तर की सुविधा मुहैया कराएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, "ये समय मुश्किलों से भरा है और हमें इसका सामना बहादुरी से करना है. आइये हम सब एक दूसरे का हाथ पकड़कर अपना योगदान दें और जिंदगियां बचाए. क्रिशिव टेकचंदानी और मैं इमरजेंसी के मौके पर ऑक्सीजन कनस्तर देकर मदद करेंगे. आपके परिवारवालों के साथ हमारी प्रार्थनाएं."

बताया जा रहा है कि सोनू निगम और उनकी टीम द्वारा दिए गए ऑक्सीजन कनस्तर को अस्पताल, एम्बुलेंस और इमरजेंसी की अन्य जगहों पर लगाया जाएगा. गौरतलब है कि सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते नजर आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).