West Bengal Elections 2021: पायल सरकार, सयोनी घोष समेत इन सेलेब्स के राजनीतिक करियर का आज होगा फैसला, शुरू हुई वोटों की गिनती
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए हाल ही में मतदान किया गया था और आज का दिन सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वोटों को गिनती शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियों ने सियासी मैदान में अपनी जीत पक्की करने के लिए कई सारे वीआईपी और सेलेब्रिटी कैंडिडेट्स को भी टिकट दिया था.
West Bengal Elections 2021: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए हाल ही में मतदान किया गया था और आज का दिन सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वोटों को गिनती शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियों ने सियासी मैदान में अपनी जीत पक्की करने के लिए कई सारे वीआईपी और सेलेब्रिटी कैंडिडेट्स को भी टिकट दिया था.
आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल पश्चिम बंगाल चुनाव में विभिन्न पार्टियों की टिकट पर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है. आज इन सेलिब्रिटीज पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इनमें से किन लोगों को जनता का भरपूर समर्थन मिलता है, ये आने वाले कुछ समय में साफ हो जाएगा.
एक्टर पायल सरकार (Paayel Sarkar)
View this post on Instagram
अभिनेत्री पायल सरकार ने बीजेपी की टिकट पर बेहाला पुरबा सीट से चुनाव लड़ा है. उन्होंने इस साल फरवरी में भर्तीउ जनता पार्टी का दामन थामा था.
सयोनी घोष (Saayoni Ghosh)
View this post on Instagram
बंगाली अभिनेत्री सयोनी घोष ने तृणमूल कांग्रेस की आसनसोल दक्षिण सीट पर चुनाव लड़ा है. इसी सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में, दो बार चुनाव जीता है.
यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta)
View this post on Instagram
बीजेपी ने बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता को अपनी चंदिताला असेंबली सीट (हूगली) से चुनावी मैदान में उतारा. एक्टर ने इस साल फरवरी में बीजेपी जॉइन की थी.
सयांतिका बनर्जी (Sayantika Banerjee)
View this post on Instagram
टॉलीवुड एक्टर सयांतिका बनर्जी ने बंकुरा चुनाव क्षेत्र से टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ा. चुनावी मैदान में उनका सामना बीजेपी उम्मीद्वार निलाद्री शेखर दाना से है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

