बॉलीवुड

Rishi Kapoor की पहली पुण्यतिथि पर Ranbir Kapoor समेत परिवार ने आयोजित की ऑनलाइन पूजा, देखें फोटो

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने ऑनलाइन पूजा का आयोजन किया. ऋषि के लिए नीतू और बेटे रणबीर कपूर ने पूजा किया जबकि परिवार के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पूजा को अटेंड किया.

Rishi Kapoor की पहली पुण्यतिथि पर Ranbir Kapoor समेत परिवार ने आयोजित की ऑनलाइन पूजा, देखें फोटो
ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी (Photo Credits: Instagram)

Rishi Kapoor's First Death Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने ऑनलाइन पूजा का आयोजन किया है. ऋषि के लिए नीतू और बेटे रणबीर कपूर ने पूजा की जबकि परिवार के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पूजा को अटेंड किया. आज सुबह मीडिया में तस्वीरें देखने को मिली थी जिसमें रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मॉम नीतू कपूर के घर पहुंचे थे.

पिंकविला से हुई बातचीत में ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन ने बताया कि वो निजीतौर पर पूजा अटेंड नहीं करेंगी. शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए रीमा ने ये फैसला लिया है. रीमा जैन ने कहा, "नीतू ऑनलाइन हवन पूजा करवा रही हैं जिसमें वो और रणबीर कपूर पूजा करेंगे. हम सभी जूम कॉल के जरिए इसका हिस्सा बनेंगे."

ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर कपूर खानदान ने की पूजा (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor की पहली डेथ एनिवर्सरी पर बेहद इमोशनल हुईं पत्नी Neetu Kapoor, फोटो शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

ऋषि कूर के दामाद भरत साहनी (रिद्धिमा कपूर सहनी के हस्बैंड) ने इस ऑनलाइन पूजा की फोटो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. फोटो में देखा जा सकता है कि ऋषि के फोटो पर हार पहनाया गया है और उसके करीब दीया और अगरबत्ती लगाईं गई है.

उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर का पिछले साल 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया है. उनके जाने के बाद अब उनके परिवार में नीतू सिंह, रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बची हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).