मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे इस व्यक्ति के हाथ भले ही अपाहिज हैं लेकिन इरादे और हौंसलों से वी बुलंद है. उसकी बातें सुनकर सलमान खान भी मोटीवेट हो गए.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्नाल्ड श्वाजनेगर को अपने एक भाषण में मृत घोषित कर दिया. इस खबर के खुद अर्नाल्ड भी आश्चर्यचकित रह किया. उन्होंने ट्रम्प को इसपर करारा जवाब देते हुए ट्विटर पर उन्हें कहा कि वो अभी यहीं हैं.
अदिती रावा हैदरी के साथ फिल्म 'सम्मोहनम' में काम कर चुके तेलुगू एक्टर अमित पुरोहित का निधन हो गया. अमित हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने यहां 'पंख' और 'आलाप' जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके निधन से दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अदिति राव हैदरी और एक्टर सुधार बाबु ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है.
सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी और हिंदुत्तव का पुरजोर तरीके से प्रचार करने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर रखा है. अभिनेत्री के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया पर ने उन्हें जवाब दिया और उनकी मदद की बात कही है.
श्रीदेवी का निधन हुए एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन उनकी 'एक्सीडेंटल डेथ' को लेकर बार-बार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बार जेल के डीजीपी ने उनकी मौत को लेकर कई सारे सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक मैगजीन के लिए लिखे अपने लेख में ये सारे बातें कही हैं.
बरेली के बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अजितेश कुमार नाम के दलित व्यक्ति से शादी कर ली थी. अब लड़की ने एक वीडियो मैसेज जारी करके आरोप लगाया है कि उसके पिता और उनके गुंडे मिलकर उसे और लड़के के परिवार वालों को धमका रहे हैं और उनकी जान को भी खतरा है. ऐसे में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने इनकी मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया है.
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर मीडिया में एक बार फिर चर्चा शुरू हो उठी है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा साल 2020 में अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी की प्लानिंग कर रही हैं.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. दुख की बात ये भी रही कि टीम इंडिया अब वर्ल्डकप 2019 से बाहर हो गई है. ऐसे में लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक्टर कमाल रशीद खान ने ट्विटर पर कप्तान विराट कोहली को टीम की हार के लिए आड़े हाथ लेते हुए उन्हें फटकार लगाना शुरू कर दिया.
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से दर्शकों का दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन सफलता के पायदान चढ़ते ही जा रहे हैं. एक्टर ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में 1.60 करोड़ का आलिशान फ्लैट खरीदा है. खास बात ये है कि ये वही मकान है जिसमें कभी वो किराए पर रहते थे.
भारतीय क्रिकेट टीम आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई. ऐसे में सभी भारतीय फैंस के दिल निराशा से भर उठे हैं. लेकिन इसी बीच ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सुपर 30' सभी के लिए प्रेरणा का सबब बनकर सामने आई है. इस शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज होने जा रही है और हम खास आपके लिए इसका स्पेशल रिव्यू लेकर आए हैं.
ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सुपर 30' इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ये फिल्म बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है. फिल्म के लिए ऋतिक बीते काफी समय से शूटिंग कर रहे थे. आज हम आपके लिए खासतौर पर इस फिल्म का रिव्यू लेकर आए हैं.
ट्विटर पर विभिन्न विषयों को लेकर अपनी आवाज उठाने वाली स्वरा भास्कर पर एक यूजर ने बेहद आपत्तिजनक कमेंट्स किए जिसे पढ़ने एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं. इन्होंने उस व्यक्ति के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उसकी शिकायत की. जवाब में मुंबई पुलिस ने स्वरा की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बेहद सेक्सी और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करके शर्लिन ने टीम इंडिया के लिए रैप सॉन्ग गाया है. देखें उनका ये वायरल वीडियो
बबली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो पोस्ट की है. इस सेल्फी फोटो में जैकलीन पाउट करती हुई नजर आ रही है.
क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया के सपोर्ट में सभी लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी ट्विटर पर ब्लू जर्सी में फोटो पोस्ट करके टीम इंडिया को सपोर्ट किया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का भी प्रचार किया है.
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' का शानदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ गणेश गायतोंडे की वापसी को लेकर ट्विटर पर कई सारे मजेदार मीमस बनाए जा रहे हैं. ट्रेलर से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो का इस्तेमाल करके ये जोक्स बनाए गए जो लोगों को खूब हंसा रहे हैं.
कंगना रनौत और मीडिया के बीच हुई अनबन में अब रंगोली चंदेल भी कूद पड़ी हैं. एक तरफ जहां वरिष्ट पत्रकारों ने मिलकर कंगना से माफ़ी मंगवाने के लिए एकता कपूर से मिलने का प्लान बनाया है वहीं अब रंगोली ने ट्विटर पर इस बात को साफ कर दिया है कि कंगना माफी नहीं मांगेगी. इतना ही नहीं रंगोली ने ट्विटर और मीडिया को अपशब्द भी कहा है.
सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 13' को लेकर चर्चाएं फिर से शुरू हो उठी है. शो में इस बार कंटेस्टेंटस को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं सलमान के साथ कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह ने बताया कि अगर उन्हें ऑफर मिला तो भी सलमान उन्हें उस शो में जाने नहीं देंगे.
ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ट्वीट करके बताया कि वो बीती रात एक होटल में थे जब उसके मालिक ने उनके साथ बदसलूकी की. ईशा ने कहा कि भले ही उस व्यक्ति ने उन्हें छुआ नहीं लेकिन वो काफी देर तक उन्हें गलत ढंग से घूर रहा था. इसके चलते ईशा को काफी असहजता का सामना भी करता पड़ा
सोनाक्षी सिन्हा भी फैशन मामले में पीछे नहीं हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना हॉट फोटोशूट कराया जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में अलग-अलग स्टाइल और गेटअप में पोज करती हुईं नजर आ रही है. देखें उनकी ये वायरल फोटोज.