इस एक्ट्रेस को बिग बॉस में नहीं जाने देंगे सलमान खान, अभिनेत्री ने खुद बताई ये एहम बात
सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 13' को लेकर चर्चाएं फिर से शुरू हो उठी है. शो में इस बार कंटेस्टेंटस को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं सलमान के साथ कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह ने बताया कि अगर उन्हें ऑफर मिला तो भी सलमान उन्हें उस शो में जाने नहीं देंगे.
सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Big Boss 13) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां अब तक कलर्स टीवी (Colors TV) ने इस शो के 13वें सीजन की औपचारिक घोषणा नहीं की है वहीं शो के लिए भावी कंटेस्टेंट्स के नामों को मीडिया में कयास लगाया जा रहा है. इसी दौरान सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) से भी जब पूछा गया कि क्या वो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन सकती हैं? तो उन्होंने साफ मना कर दिया.
डेजी एक इवेंट अटेंड करने आईं थी जब मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस शो के ऑफर आता भी है तो सलमान खुद उन्हें इस शो में जाने नहीं देंगे. हालांकि डेजी ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन ये जरूर कहा कि वो इस शो में हिस्सा नहीं ले रही हैं.
बिग बॉस से जुड़े एक अनऑफिशियल ट्विटर पेज ने डेजी का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें वो ये बयान देती हुईं नजर आ रही हैं.
Daisy shah Talking about bigg boss 13
"Agar mujhe #BiggBoss13 se offer ati b hai Salman khan mujhe jane nahi dein gye"#BiggBoss #salmankhan #daisyshah #bb13 pic.twitter.com/5VQrC5f9kH
— The Khabri (@TheKhbri) July 3, 2019
आपको बता दें कि डेजी सलमान के साथ 'जय हो' (2014) और 'रेस 3' (2018) में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा सलमान के पॉपुलर 'दबंग टूर' का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

