बॉलीवुड

ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया बदसलूकी का आरोप, घटना को बताया 'बलात्कार' जैसा अनुभव 

ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ट्वीट करके बताया कि वो बीती रात एक होटल में थे जब उसके मालिक ने उनके साथ बदसलूकी की. ईशा ने कहा कि भले ही उस व्यक्ति ने उन्हें छुआ नहीं लेकिन वो काफी देर तक उन्हें गलत ढंग से घूर रहा था. इसके चलते ईशा को काफी असहजता का सामना भी करता पड़ा

ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया बदसलूकी का आरोप, घटना को बताया 'बलात्कार' जैसा अनुभव 
(Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा ईशा गुप्ता (Esha Gupta) जहां अपनी फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' (One Day: Justice Delivered) की रिलीज का जश्न मना रही हैं वहीं उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसके चलते वो काफी गुस्से में हैं. ईशा ने ट्विटर पर बताया कि बीते दिनों वो एक होटल में मौजूद थे जब उसके मालिक ने उनके साथ बदसलूकी की. इसके चलते ईशा को असहजता की स्थिति का सामना भी करना पड़ा.

ईशा ने ट्विटर पर लिखा, "अगर मेरी तरह एक महिला एक तरह से प्रताड़ित और असुरक्षित महसूस कर सकती है तो मैं सोच भी नहीं सकती की अन्य लड़कियों को कैसा महसूस होता होगा. मेरे साथ दो सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसा मेरा बलात्कार हुआ हो. रोहित विग (Rohit Vig) तुम स्वाइन हो, तुम सड़ोगे."

इस ट्वीट में ईशा का गुस्सा साफ जाहिर है. ईशा ने एक और ट्वीट करके लिखा, "रोहित विग जैसे मर्द ही असली वजह हैं कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. तुम मेरे आसपास मुझे अपनी आंखों से मुझे घूर रहे थे."

ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ईशा ने रोहित नाम के इस शख्स की फोटो शेयर की और बताया कि ये गोवा के सेंट रेगिस (St. Regis) होटल का मालिक है. ईशा ने कहा कि काफी समय से वो उन्हें गलत ढंग से घूर रहा था जिसके चलते उन्हें प्रताड़ित महसूस हुआ है.

ईशा गुप्ता की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

ईशा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो व्यक्ति उनके साथ ऐसा कर सकता है तो अन्य लड़कियों के साथ क्या करेगा? ईशा ने कहा कि भले ही उसने उन्हें छुआ नहीं लेकिन उन्हें मोलेस्ट (molest) जरूर किया है.

ईशा गुप्ता की इंस्टा स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

ईशा के इन ट्वीट्स को पढ़ने के बाद लोगों ने भी उनका समर्थन किया और इस घटना की निंदा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).