Lucknow Shocker: लखनऊ में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद हत्या
देर रात महिला का शव semi-naked अवस्था में झाड़ियों से बरामद होने के बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. परिजनों की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
Lucknow Shocker: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर दो युवकों ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
विरोध करने पर की गई बर्बरता और हत्या
पुलिस के अनुसार, यह घटना मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में उस समय घटी जब बुजुर्ग महिला अपने घर के पास बने परिसर में जानवरों की रखवाली कर रही थी. उसी दौरान राजेश उर्फ गुड्डू (30 वर्ष) और हरीराम रावत (34 वर्ष) नाम के दो युवक वहां बैठकर शराब पी रहे थे. जब महिला ने अपने घर के पास शराब पीने का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों का महिला से विवाद हो गया. यह भी पढ़े: Mumbai Gang Rape: जोगेश्वरी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. हमले के दौरान गंभीर चोटें आने और गला दबाए जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घसीटकर पास की झाड़ियों में फेंक दिया.
सीटीसीवी और तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान
देर रात महिला का शव semi-naked अवस्था में झाड़ियों से बरामद होने के बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. परिजनों की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया. जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया. फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान तय की और दबिश देकर राजेश उर्फ गुड्डू और हरीराम रावत को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के अनुसार, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जिसमें उन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है. रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान और गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस मामले में अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है और जल्द ही अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2026 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

