जैकलीन फर्नांडिज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हॉट फोटो, फैंस भी हुए मदहोश
बबली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो पोस्ट की है. इस सेल्फी फोटो में जैकलीन पाउट करती हुई नजर आ रही है.
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने सोशल मीडिया पर आज अपनी एक क्लोज अप फोटो शेयर की है. इस फोटो में जैकलीन अपने हॉट अंदाज में पाउट करती हुई नजर आ रही है. इंटरनेट पर इस फोटो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. फोटो को जैकलीन ने खासतौर पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.
जैकलीन ने अपनी इस पिक्चर को शेयर करके उसे कैप्शन दिया, "हाय बेबीस." ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और इसे काफी सारे लाइक्स मिल रहे हैं.

गौरतलब है कि हाल ही जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स बनाए. 30 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या हासिल करने के बाद जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया.
हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' (No Filter Neha) में जैकलीन ने बताया था कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक कमेंट्स और त्रोलिंग से वो डिस्टर्ब हो जाती हैं. बात करें फिल्मों की तो जैकलीन जल्द ही तरुण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) की फिल्म 'ड्राइव' (Drive) में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर (Karan Johar) कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

