बॉलीवुड

सलमान खान भी इस शख्स की बातें सुनकर हो गए इम्प्रेस, Video शेयर करके किया इंट्रोड्यूस

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे इस व्यक्ति के हाथ भले ही अपाहिज हैं लेकिन इरादे और हौंसलों से वी बुलंद है. उसकी बातें सुनकर सलमान खान भी मोटीवेट हो गए.

सलमान खान भी इस शख्स की बातें सुनकर हो गए इम्प्रेस, Video शेयर करके किया इंट्रोड्यूस
सलमान खान और थूपेन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों सोशल में मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अपने रोजमर्रा की जिंदगी से इन वो कई मजेदार वीडियो इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ऐसे व्यक्ति के साथ बैठे हैं जो शारीरिक समस्या होने के बावजूद भी जिंदगी को सकारात्मक रूप से देखता है.

इस वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति हाथों से अपाहिज है. सलमान ने अपने फैंस को बताया कि ये अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के रहने वाले हैं जोकि एक सोलो परफॉर्मर हैं. इनका नाम थूपेन है. वीडियो में वो सभी को ये संदेश दे रहे हैं कि लाख विफलताओं के बावजूद हमें आगे बढ़ना चाहिए और जिंदगी को खुशी से जीना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

@thupten_the_solo_performer_889

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान के साथ बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'फूलों से रंग से' को भी गाया. इस वीडियो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.

बात करें फिल्मों की तो सलमान की पिछली फिल्म 'भारत' (Bharat) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. अब वो 'दबंग 3' (Dabangg 3) को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. इसके अलावा वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ संजय लीले भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).