एजेंसी न्यूज
भारत से पैरासिटामोल की पहली खेप पहुंचने पर ब्रिटिश मंत्री ने दोनों देशों के संबंधों की सराहना की
Bhashaभारत द्वारा ब्रिटेन को भेजी गई दवा पैरासिटामोल के 28 लाख पैकेट की पहली खेप यहां पहुंचने पर ब्रिटिश सरकार ने दोनों देशों के संबंधों की सराहना की. अब यह दवा कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश के सुपरमार्केट और खुदरा दवा दुकानों तक पहुंचाई जाएगी.
आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या 5 करोड़ पहुंची
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से एप डाउनलोड करने की अपील की।
लॉकडाउन में खुले रहेंगे पूंजी बाजार, बांड बाजार से जुड़े निकाय: सेबी
Bhashaसेबी ने गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का हवाला देकर कहा कि कुछ चुनिंदा सेवाओं को परिचालन जारी रखने की छूट दी गयी है। इनमें सेबी तथा सेबी द्वारा अधिसूचित पूंजी व बांड बाजार भी शामिल हैं।
लॉकडाउन: रियल्टी कंपनियों ने सीमित श्रमिकों के साथ निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने का स्वागत किया
Bhashaरियल एस्टेट उद्योग के संगठन नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘‘सरकार ने अटकी पड़े निर्माण कार्यों को धीरे धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। कुछ शर्तों के साथ 20 अप्रैल 2020 से इन गतिविधियों को आंशिक रूप से शुरू किया जा सकेगा। रियल एस्टेट उद्योग ने इसका प्रवासी मजदूरों के संकट को संभालने में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया है।’’
विप्रो का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 6 प्रतिशत घटा, तिमाही के लिये आय का अनुमान नहीं दिया
Bhashaसूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ करीब 6 प्रतिशत घटकर 2,345.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के बीच अनिश्चितता को देखते हुए जून तिमाही के लिये आय वृद्धि के अनुमान को जारी किए जाने का काम फिलहाल निलंबित रखा है।
चमगादड़ों में 6 नए कोरोना विषाणुओं की खोज, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा
Bhasha‘पीएलओएस वन’ में प्रकाशित अनुसंधान रिपोर्ट चमगादड़ों में कोरोना विषाणुओं की विविधता को समझने और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संक्रामक रोग का पता लगाने, इसे रोकने और इसका इलाज ढूंढ़ने के वैश्विक प्रयासों में मदद करेगी.
प.बंगाल सरकार अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों, परिवारों को राहत प्रदान करेगी: ममता
Bhashaइस बीच, राज्य में और 17 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
न्यायालय को स्वरोजगार जनित जनहित याचिकाओं पर विचार नहीं करना चाहिए: केन्द्र
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष केन्द्र की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘‘ये स्वरोजगार जनित याचिकायें हैं। इस न्यायालय को ऐसी याचिकाओं पर विचार नहीं करना चाहिए।’’
चीन ने डब्ल्यूएचओ की वित्तीय मदद रोकने पर ट्रंप की निंदा की, अपना अंशदान बढ़ाने के दिए संकेत
Bhashaचीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वित्तीय मदद रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए इसकी निन्दा की और संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के लिए अपना अंशदान बढ़ाने के संकेत दिए.
मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा की
Bhashaआनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिये साढ़े चार लाख रूपये इकट्ठे किये।
जर्मनी ने डब्ल्यूएचओ को वित्तीय अनुदान रोकने के ट्रंप के फैसले की आलोचना की
Bhashaजर्मनी के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरों को जिम्मेदार ठहराने से कुछ नहीं मिलेगा। यह (कोरोना) वायरस किसी सीमा के अंदर तक सीमित नहीं है।’’
डिजायनर फराह खान अली के घर पर काम करने वाला कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित
Bhashaफराह खान अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली हिंसा : अदालत ने जामिया के छात्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhashaमेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रोहित गुलिया ने पीएचडी के छात्र और राजद की युवा इकाई के दिल्ली प्रदेश प्रमुख मीरान हैदर (35) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर कपिल वधावन की जमानत रद्द करने की मांग की
Bhashaप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने और लॉकडाउन (बंद) के दौरान यात्रा करने को लेकर डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन की जमानत रद्द करने की मांग की.
कोरोना संकट के बीच आयकर विभाग ने एक सप्ताह में 4,250 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया
Bhashaवित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह पांच लाख रुपये तक के कर रिफंड को जल्द से जल्द जारी करेगा। इससे कोविड-19 संकट का सामना कर रहे करीब 14 लाख व्यक्तिगत और कारोबारी आयकरदाताओं को राहत पहुंचेगी।
लॉकडाउन के बावजूद पाकिस्तान, बांग्लादेश सरहद पर नशीले पदार्थों, मवेशियों की तस्करी जारी
Bhashaजब्ती और गिरफ्तारी (एक जनवरी-24 मार्च तथा 25 मार्च-12 अप्रैल के बीच) आंकड़ों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाया है कि दोनों सीमाओं पर इस तरह की गतिविधियां जारी है। इस कारण से जवानों को और चौकस रहने को कहा गया है ।
कर्नाटक: कोविड-19 अस्पतालों के आईसीयू को आपस में जोड़कर स्थापित की गई सहायक इकाई
Bhashaइस सुविधा का उद्घाटन करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के. ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों के आईसीयू को एक पटल पर जोड़ कर गंभीर उपचार के वास्ते एक समर्पित सहायक इकाई की स्थापना करने वाला कर्नाटक पहला राज्य है।
भारत के अनुरोध पर रतुल पुरी, उनके पिता को स्विट्जरलैंड ने नोटिस जारी किया
Bhashaस्विस सरकार के संघीय राजपत्र में प्रकाशित अलग-अलग नोटिस में रतुल पुरी, उनके पिता दीपक पुरी से भारत के प्रशासनिक सहायता के अनुरोध के खिलाफ अपील करने को लेकर 10 दिन के भीतर अपना अधिकृत प्रतिनिधि स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन के समक्ष अधिसूचित करने को कहा गया है।
कोविड-19: दिल्ली उच्च न्यायालय और जिला अदालतों में तीन मई तक बंद रहेगा कामकाज
Bhashaमुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की प्रशासन एवं सामान्य पर्यवेक्षण समिति ने फैसला किया यह पाबंदियां तीन मई तक लागू रहेंगी और अत्यावश्यक मामलों पर सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी।