कर्नाटक: कोविड-19 अस्पतालों के आईसीयू को आपस में जोड़कर स्थापित की गई सहायक इकाई

इस सुविधा का उद्घाटन करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के. ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों के आईसीयू को एक पटल पर जोड़ कर गंभीर उपचार के वास्ते एक समर्पित सहायक इकाई की स्थापना करने वाला कर्नाटक पहला राज्य है।

जमात

बेंगलुरु, 15 अप्रैल कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए निर्दिष्ट अस्पतालों में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखे गए रोगियों की निगरानी के लिए बुधवार को एक गंभीर उपचार सहायक इकाई की शुरुआत की।

इस सुविधा का उद्घाटन करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के. ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों के आईसीयू को एक पटल पर जोड़ कर गंभीर उपचार के वास्ते एक समर्पित सहायक इकाई की स्थापना करने वाला कर्नाटक पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि इस इकाई के माध्यम से पूरे कर्नाटक में कोविड-19 के मरीजों की हालत पर निगरानी की जा सकेगी।

परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि इकाई को डॉक्टरों का एक केंद्रीकृत दल संचालित करेगा।

डॉक्टरों का दल आईसीयू में भर्ती मरीजों की हालत पर निगरानी रखने के लिए तीन पाली में चौबीस घंटे काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी