आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या 5 करोड़ पहुंची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से एप डाउनलोड करने की अपील की।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल नीति के आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि सरकार का कोरोना वायरस मरीजों पर नजर रखने के लिये विकसित मोबाइल एप आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़ पहुंच गयी है। इस लिहाज से यह दुनिया का तीव्रता से लोकप्रिय होने वाला एप बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से एप डाउनलोड करने की अपील की।

कांत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘टेलीफोन को 5 करोड़ ग्राहक तक पहुंचने में 75 साल लगे, रेडियो को 38 साल, टेलीविजन को 13 साल, इंटरनेट को चार साल, फेसबुक को 19 महीना, पोकेमॉन गो को 19 दिन लगे। कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान के तहत तैयार आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिन में 5 करोड़ पहुंच गयी।’’

आरोग्य सेतु एप लोगों के आसपास या उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस मरीज का पता चलने पर उन्हें सूचित करता है।

जिला प्रशासन सभी शैक्षणिक संस्थानों, विभागों आदि से एप डाउनलोड करने को कह रहा है।

एप का विकास प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गठित समित के अंतर्गत किया गया। इसमें नीति आयोग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की सक्रिय भूमिका रही।

सूत्रों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कुछ अन्य पहलुओं पर परीक्षण कर रही जबकि टेक महिंद्रा और महिंद्रा समूह इस एप के अगले संस्करण पर काम कर रहा है।

टेक महिंद्रा आरोग्य सेतु का दायरा बढ़ाकर सभी प्रकार के फोन पर काम करने लायक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

फिलहाल मौजूदा एप केवल स्मार्टफोन के लिये उपयुक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड