डिजायनर फराह खान अली के घर पर काम करने वाला कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

फराह खान अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।

जमात

मुंबई, 15 अप्रैल आभूषण डिजायनर फराह खान अली खान ने खुलासा किया कि उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों में से एक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

फराह खान अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “कोविड -19 को लेकर खबरें वायरस से तेज फैल जा रही हैं। मेरे घर में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोविड-19 क पुष्टि हुई है इसलिए मैं उन्हें पृथक सेवा में भेज रही हूं। आज घर के सभी लोगों की जांच करा ली है और हम सभी एकांतवास में जा रहे हैं। सुरक्षित रहें, मजबूत रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।”

द अभिनेता संजय खान की बेटी फराह ने बाद में एक अन्य पोस्ट में बृहन्मुंबई नगर पालिका और डॉक्टरों की टीम की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “मानना पड़ेगा जिस तरह से बीएमसी और मुंबई के डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों और संक्रमण का मुकाबला कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभाला और मेरे कर्मचारी को समय पर अस्पताल ले गए (वह)काबिले तारिफ है। उन्होंने पूरी दया और मानवता दिखाते हुए उसका इलाज किया।”

उन्होंने पोस्ट में आदित्य ठाकरे को टैग कर धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू