एजेंसी न्यूज

कोविड-19 के संक्रमण में आने की सूचना देगा नया स्मार्टफोन ऐप

Bhasha

अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय के मयंक वारिया सहित शोधकर्ताओं की टीम इस ऐप को विकसित कर रही है। इस ऐप को ब्लूटूथ से लैस सेल फोन में इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को सूचित किया जा सकता है कि वे कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के साथ करीबी संपर्क में आए हैं कि नहीं।

गौतम बुद्ध नगर में एक स्थान को हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटाया गया, दो नए स्थान शामिल

Bhasha

इसके साथ ही जिले में कुल 28 स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जगहों को पूरी तरह से सील करके वहां के निवासियों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन जगहों को संक्रमण मुक्त करने और इन पर नजर रखने का काम कर रहा है। तीन दिन पहले चार जगहों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी से हटा दिया गया था। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में सेक्टर 20 और गामा -वन को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों के लिए धनराशि जमा करेगी

Bhasha

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में तीन मई तक राष्ट्रव्यापी बंदी लागू है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने देशव्यापी बंद के दौरान कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलाने के मकसद से जनभागीदारी के जरिये राहत कोष जुटाने का फैसला किया है। इस दौरान लोगों से सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

कोविड-19 संकट के चलते बैंक किसी लाभांश का भुगतान नहीं करेंगे

Bhasha

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र पर बढ़ रहे दबाव को कम करने की दिशा में कई घोषणायें की। उन्होंने कहा कि किसी कर्ज को फंसा कर्ज घोषित करने का 90 दिन का नियम बैंकों के मौजूदा कर्ज की किस्त वापसी पर लगाई रोक पर लागू नहीं होगा।

नोएडा: टिक-टॉक वीडियो पर नहीं मिले लाइक, युवक ने मौत को लगाया गले

Bhasha

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चांद मस्जिद के पास रहने वाला इकबाल (18 वर्ष) टिक- टॉक वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया करता था.

अजित पवार ने मंत्रियों से अनाज के सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा

Bhasha

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के वित्त मंत्री पवार ने प्रभारी मंत्रियों को पत्र लिखकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों की शिकायतों को तुरंत हल करने की हिदायत दी है।

कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर जिले में संक्रमित मिले नौ और लोग हुए स्वस्थ

Bhasha

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित 92 मरीज हैं, जिनमें से अब तक कुल 33 लोगों को ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

एकाग्रता और कुशलता से कोरोना वायरस की जांच होनी चाहिए: सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार

Bhasha

बेनेट विश्वविद्यालय की ओर से ‘ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई-बायोटेक से बचाव तक’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन में विजय राघवन ने कोरोना वायरस मामले का पता लगाने में डिजिटल तकनीक का सहारा लेने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि बंद के बाद कोरोना वायरस के मामले का पता लगाने में यह एक प्रभावी तरीका हो सकता है।

कोविड-19 के मामलों को ‘तबलीगी जमात’ के रूप में वर्गीकृत करने के खिलाफ अदालत में याचिका

Bhasha

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 1,640 मामले सामने आए हैं और अब तक 38 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

चीन ने मृतक संख्या में किया संशोधन, मरने वालों की संख्या 4,632 हुई

Bhasha

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के पुष्टि किए गए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या को संशोधित किया।

सेंसेक्स में 1,100 अंकों से अधिक की तेजी दोपहर तक 500 अंक रह गई, टीसीएस सात प्रतिशत चढ़ा

Bhasha

निवेशकों की धारणा को इन संकेतों के बल मिला कि भारतीय रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए और अधिक उपाए कर सकता है। हालांकि, शेयर सूचकांक की यह तेजी दोपहर आते आते आधी रह गई।

आरबीआई की घोषणाओं के बाद रुपये में डॉलर के मुकाबले 45 पैसे का जोरदार उछाल

Bhasha

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती के अलावा राज्यों को अतिरिक्त नकदी उपलब्ध कराने सहित कई उपायों की घोषणा की।

वित्त वर्ष 2020-21 के मध्य तक मुद्रास्फीति के 4 प्रतिशत से नीचे आने का अनुमान: रिजर्व बैंक

Bhasha

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अपने जनवरी 2020 के शीर्ष स्तर से 1.70 प्रतिशत तक नीचे आ गई है।

अमेरिकियों को चीन पर मुकदमा करने की मंजूरी देने वाला विधेयक पेश

Bhasha

अमेरिका के दो सांसदों ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस में ऐसा विधेयक पेश करने की घोषणा की जिससे अमेरिकी नागरिक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हुई मौत और आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाना हासिल करने के लिए संघीय अदालत में चीन पर मुकदमा कर सकेंगे.

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में किसानों, मजदूरों और छोटे उद्योगों के लिए राहत की मांग की

Bhasha

योगी को लिखे पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को फसल की कटाई में मदद के साथ उनकी उपज की खरीद भी सुनिश्चित करने की जरूरत है.

गरीबों के लिए रखे खाद्यान्न की हेरा फेरी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Bhasha

जिला पुलिस अधीक्षक पबींद्र कुमार नाथ ने बताया कि अलगापुर मंडल में बेराखालरपर एलपी स्कूल से बड़ी मात्रा में चावल और गेहूं का आटा बरामद किया गया।

रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई, आर्थिक हालात पर रखे हुये है पैनी नजर

Bhasha

केन्द्रीय बैंक ने इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर उसे 3.75 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिवर्स रेपो दर घटने से बैंक अपनी नकदी को फौरी तौर पर रिजर्व बैंक के पास रखने को कम इच्छुक होंगे। इससे उनके पास नकदी की उपलब्धता बढ़ेगी।

‘अफवाह फैलाने’ के आरोप में भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी

Bhasha

पुलिस में सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने बांकुड़ा सदर पुलिस थाने में सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद बृहस्पतिवार को बांकुड़ा के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुश्किल दौर से पार पाने के लिये हास्य सबसे महत्वपूर्ण : नीशाम

Bhasha

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के कारण अभी पूरी दुनिया में जनजीवन ठप्प पड़ गया है। इस घातक वायरस से विश्व भर में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जूम ने सुरक्षा चिंताओं के बीच उठाए कई नए कदम

Bhasha

इस सप्ताह के अंत तक पैसा देने वाले उपयोगकर्ता यह चुन सकेंगे कि उनका डेटा किस क्षेत्र से गुजरेगा। इस कदम का मकसद उन चिंताओं को दूर करना है कि चीन से गुजरने वाले डेटा में ताकझांक हो सकती है।

Categories