गौतम बुद्ध नगर में एक स्थान को हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटाया गया, दो नए स्थान शामिल

इसके साथ ही जिले में कुल 28 स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जगहों को पूरी तरह से सील करके वहां के निवासियों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन जगहों को संक्रमण मुक्त करने और इन पर नजर रखने का काम कर रहा है। तीन दिन पहले चार जगहों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी से हटा दिया गया था। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में सेक्टर 20 और गामा -वन को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।

जमात

नोएडा, (उप्र) गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 27 क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में से एक क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के बाद उसे हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है, लेकिन दो नए स्थानों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही जिले में कुल 28 स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जगहों को पूरी तरह से सील करके वहां के निवासियों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन जगहों को संक्रमण मुक्त करने और इन पर नजर रखने का काम कर रहा है। तीन दिन पहले चार जगहों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी से हटा दिया गया था। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में सेक्टर 20 और गामा -वन को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी से हटा दिया गया है, क्योंकि वहां कोई और मरीज कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब जनपद में कुल 28 जगहें संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन जगहों पर रहने वाले लोगों के खाने-पीने एवं दवाई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी