जर्मनी ने डब्ल्यूएचओ को वित्तीय अनुदान रोकने के ट्रंप के फैसले की आलोचना की

जर्मनी के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरों को जिम्मेदार ठहराने से कुछ नहीं मिलेगा। यह (कोरोना) वायरस किसी सीमा के अंदर तक सीमित नहीं है।’’

ट्रंप ने एक दिन पहले ही डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस संकट से उचित तरीके से नहीं निपटने का आरोप लगाया था।

जर्मनी के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरों को जिम्मेदार ठहराने से कुछ नहीं मिलेगा। यह (कोरोना) वायरस किसी सीमा के अंदर तक सीमित नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...बेहतर होगा कि संयुक्त राष्ट्र को मजबूत किया जाए तथा इससे भी पहले, जांच एवं टीकों के विकास और वितरण में डब्ल्यूएचओ की मदद की जाए।’’

अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक वित्त प्रदान करता है। उसने पिछले साल वैश्विक स्वास्थ्य निकाय को 40 करोड़ डॉलर दिये थे।

ट्रंप के इस कदम की दुनिया भर ने आलोचना की है, जिसमें जर्मनी भी बुधवार को शामिल हो गया। मास ने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न देशों को कोविड-19 के खिलाफ एकजुटता से काम करने की जरूरत है।

मास ने इससे पहले वायरस संकट को लेकर ट्रंप प्रशासन को निशाना बनाया था।

उन्होंने पिछले हफ्ते ‘देर स्पेजेल’ पत्रिका को दिये साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका ने लंबे समय तक इस वायरस को तवज्जो नहीं दी और देश में कई अहम कदम बहुत देर से उठाये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू